राम अवतार स्वर्णकार
हजारीबाग । झारखंड के हजारीबाग जिले से बुधवार को बहुत ही चौंकाने वाला एवं गंभीर मामला सामने आया है। जहां आधा दर्जन होटलों में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है, जिसमे पुलिस ने लगभग 26 युवक – युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन को मंगलवार को गुप्त सूचना पर एसपी को बड़ी सफलता हाथ लगी। एसपी के नेतृत्व में शहर और आसपास के लगभग आधा दर्जनों होटल और रेस्टोरेंट में चलाएं गए छापेमारी अभियान में सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। जब पुलिस ने इन होटलों में छापा मारा तो नजारा देख वह हैरान रह गई। इस दौरान 26 महिला और पुरुषों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इलाके के कई होटलों में अवैध देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसी सूचना पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एक विशेष टीम बनाई गई। फिर एक-एक होटल को चिह्नित किया गया और अलग-अलग दंडाधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर एक साथ दबिश दी। इस दौरान 26 जोड़े के साथ साथ अन्य कई लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि होटल संचालकों और पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। इस पूरे रैकेट की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। कौन-कौन लोग इसमें शामिल हैं? कितने समय से यह धंधा चल रहा था? सबकी पड़ताल होगी। इस बड़ी कार्रवाई के बाद अब हजारीबाग के होटल कारोबार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या होटल की आड़ में सेक्स रैकेट का जाल फैल चुका था? और सबसे बड़ा सवाल – इतने लंबे वक्त तक यह सब चलता रहा और किसी को भनक क्यों नहीं लगी? कार्रवाई में 26 युवक-युवतियां पकड़े गए हैं। होटल संचालकों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ऐसे सेक्स रैकेट के धंधे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
इन होंटलों मे हुई छापेमारी,,,,,
बुधवार को हजारीबाग के जिन 6 होंटलों में छापेमारी हुई उनका नाम ये है । होटल स्पाइसी विला, होटल 2 – ईट, होटल वर्णिका, होटल रुक्मणी, होटल सिद्धिविनायक, 7 डेज रेस्टोरेंट एण्ड होटल शामिल है ।
