निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता के निर्देशानुसार जामताड़ा जिला के सभी स्कूल-कॉलेज की छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पिंक पेट्रोल महिला कांस्टेबलों की पेट्रोलिंग गश्ती तैनात की गई है ।
पिंक पेट्रोल गस्ती का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षा, मनचले एवं छेडकानी करने वाले लड़कों पर कार्रवाई करना व बाजार में छात्राओं एवं बच्चियों को छेड़खानी से बचाना तथा शहर में निरंतर गस्त करते हुए महिला सुरक्षा का कार्य करना है। महिला थाना प्रभारी सीमा कुमारी के नेतृत्व में जामताड़ा पुलिस छात्राओं एवं महिला सुरक्षा को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षा प्रदान करने हेतु दृढ़ संकल्पित है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *