शव यात्रा में सैकड़ों लोग हुए शामिल

रामावतार स्वर्णकार
इचाक । डूमरौन पंचायत के मुखिया चोहन का आकस्मिक निधन रविवार शाम को अचानक हृदय गति रुकने से हो गई। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार सोमवार को उनके पैतृक गांव डूमरौन के मुक्तिधाम में किया गया। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र दिनेश कुमार मेहता ने दिया। इससे पहले विधायक अमित कुमार यादव, जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, प्रमुख पार्वती देवी, उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार मेहता, बीडीओ संतोष कुमार, सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता, वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता, कांग्रेस नेता आरसी मेहता, दिगंबर मेहता, जिप सदस्य रेणु देवी, मुखिया किरण देवी, सुनीता देवी, संगीता कुमारी, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो, प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा समेत कई गणमान्य लोग स्व. चोहन महतो के घर पहुंचकर अपनी संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया। स्व. चोहन महतो व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। वे अपने हंसमुख और मजाकिया अंदाज से सभी को प्रभावित करते थे। उनका सारा जीवन समाज सेवा में बीता। वे अपने पीछे पत्नी पूर्व मुखिया सीता देवी, दो पुत्र और पांच पुत्रियों समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन से पूरा प्रखंड शोक में डूब गया। परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। शव यात्रा में मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता, प्रखंड अध्यक्ष सकेंद्र मेहता, पूर्व उप प्रमुख चंद्रदेव मेहता, मुखिया नंदकिशोर मेहता, मोदी कुमार, जदयू नेता अर्जुन मेहता, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार मेहता, बीपीएम चन्द्रधारी मेहता, मुखिया प्रतिनिधि रामशरण शर्मा, दयानंद मेहता, चंदन मेहता, श्रीकांत मेहता,पूर्व मुखिया अनिल कुमार मेहता, भीम मेहता, इंद्रजीत कुशवाहा, जयनारायण कुशवाहा, रामकुमार महतो समेत सैकड़ो लोगों ने भाग लिया।

प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शोक सभा का आयोजन

इधर दिवंगत मुखिया चोहन महतो के आत्मा की शांति के लिए इचाक प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सोमवार को दोपहर बाद एक शोक सभा का आयोजन किया गया जहां दिवंगत मुखिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा दो मिनट का मौन रख कर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। तत्पश्चात कार्यालय का कार्यदिवस को बंद कर दिया गया। मौके पर बीडीओ संतोष कुमार सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता, प्रखंड अध्यक्ष सकेंद्र मेहता, मुखिया उमेश प्रसाद मेहता, सुनीता देवी, भाजपा नेत्री अंजू यादव समेत सभी प्रखंड सह अंचल कर्मी और गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *