निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । ऐतिहासिक गाँधी मैदान जामताड़ा में 79 वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने ध्वजारोहण किया। जहाँ ध्वजारोहण के पूर्व नगर में मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने महात्मा गांधी, सिद्धू कानू, सुभाष चंद्र बोस व अन्य महापुरुषों की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात गाँधी मैदान स्थित शहीद स्थल में शहीदों को श्रद्धांजलि देकर शहीदो को नमन किया। जिसके बाद परेड का निरक्षण किया और गाँधी मैदान में 79वीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर उपायुक्त रवि आनंद, पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता व जिले के विभिन्न पदाधिकारी और लोग मौजूद थे। गाँधी मैदान के मंच से डॉक्टर इरफान अंसारी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। जिसके बाद जामताड़ा समेत झारखण्ड के लोगों के लिए छः मेडिकल कॉलेज देने का काम किया हूं। । इसके साथ ही राज्य में चल रही स्वास्थ्य व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं झारखण्ड सरकार के द्वारा चलाये जा रहे विकास योजनाओं के बारे में उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया है।
