अभिषेक मिश्रा
चासनाला । भाटडीह बस्ती स्थित चंडी स्थान के पीछे चार डिप बोरिंग कराया जा रहा था। जिसकी सुचना पर धनबाद नगर निगम के अधिकारी, पाथरडीह पुलिस, झरिया अंचल से कार्य स्थल पहुंच फिलहाल डिप बोरिंग पर रोक लगा दिया गया है। बताया जाता है की बिसीसीएल के नव निर्मित आवसो मे पानी देने को लेकर संवेदक पी ए पी एल के द्वारा सात करोड़ के लागत से दो टंकी के निर्माण कराया जा रहा है। जिसको लेकर चार डिप बोरिंग बिना निगम के सुचना दिए करया जा रहा था जिसमे दो डिप बोरिंग को खाना पूर्ति के लिए दो को ध्वस्त कर दिया गया तथा दो डिप बोरिंग को स्वतः छोड़ दिया गया है ।
निरीक्षण में पहुंचे धनबाद नगर निगम के अनिल कुमार नेबताया की सुचना मिली थी डिप बोरिंग की उक्त स्थल पहुंच दो डिप बोरिंग वाहन को जप्त किया गया है जिसकी वाहन संख्या TN34L7222,,और TN34S0729है जिस पर धनबाद नगर निगम मे जुर्माना भरने की बात कही गई है।
वही इस बारे में जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के पाथरडीह कोल वाशरी के शाखा सचिव हरे मुरारी महतो ने बताया की बिना निगम की सूचना के चार डिप बोरिंग कटाया जा रहा था ।जिसमे खानापूर्ति के लिए दो बोरिंग को ध्वस्त कर दो को स्वतः छोड़ा गया है ।जिसकी जांच कर कानूनी करवाई की मांग की है l
