धनबाद । धनबाद में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है, ताजा मामला धनबाद के गोविंदपुर से सामने आया है । जहां गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खड़कडीह में गुरुवार की रात बाइक सवार दो अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए घायल को एसएनएमएमसीएच अस्पताल लाया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि खड़कडीह के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने सुरेश सोरेन के सीने में गोली मार दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए घायल युवक को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताते चले कि सुरेश सोरेन पेशे से फ्लिपकार्ट में डिलीवरी बॉय का काम करता है।
