धनबाद । बरमसिया महावीर नगर में मंगलवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। जिसके बाद घायल युवक को इलाज ले लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार घायल युवक का नाम नीरज साव है। नीरज साव महावीर नगर का रहने वाला बताया जाता है। मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँचकर छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *