अभिषेक मिश्रा
चासनाला । सावन माह के आखिरी सोमवारी के उपलक्ष्य में पाथरडीह लोकोबाजार स्थित रेलवे अस्पताल के निकट श्री श्री कल्याणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मंगलवार को खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं समिति के वरिष्ठ सदस्य बी के साहू ने बताया की सोमवार की शाम हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी संस्कृति कार्यकम का आयोजन किया गया था।तथा आज मंगलवार को खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण भक्तों के बीच किया गया है।जिसमे सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके समिति के वरिष्ठ सदस्य बी के साहू,राज कुमार, बलवंत सिंह, सूरज सिंह,विशाल पासवान, रवि,रवि कुमार,राहुल कुमार,प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार आदि तन मन से सेवा में लगे थे।
