धनबाद । जिले के बरवाअड्डा के छोटा पिछड़ी में पोखरिया में एक व्यक्ति डूब गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से व्यक्ति को पोखरिया से निकलकर इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि छोटा पिछड़ी निवासी महेंद्र मुर्मू पोखरिया के पास नहाने गया था। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने व्यक्ति को डूबता देख पोखरिया से बाहर निकाला। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए महेंद्र मुर्मू को SNMMCH लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही परिजनों का कहना है कि महेंद्र मुर्मू की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नही थी। जिसका इलाज बाहर में चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *