अभिषेक मिश्रा

चासनाला । झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग स्थित लोकोबाजार के सब्जी बाजार में इन दिनों साढ़ का आतंक बहुत ही बढ़ गया है।आए दिन सब्जी खरीदार को घायल करता है,या तो दुकानदार को ही मार बैठता है।इस तरह की कई घटना लोकोबाजार में घट चुकी है।अगर आप चौकन्ना न रहे तो आप के साथ भी घटना घट सकती है। वही स्थानीय सब्जी विक्रेताओं ने बताया की कई सब्जी विक्रेता व खरीदार को घायल कर हाथ तोड़ दिया है। यहां तक कि एक आलू प्याज के विक्रेता रामू को बुरी तरह घायल कर दिया है।जिसके प्राइवेट पार्ट में आठ टाका लगाया गया है। जो अभी ठीक है जिसे अपने गांव भेज दिया गया है। वही दुकानदारों ने कहा कि भय लगा रहता है की किसी को अपना शिकार न बना ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *