धनबाद । IIT – ISM गेट के समीप शनिवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि आईएसएम गेट के समीप दो बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक पर एक युवक सवार था। जबकि दूसरे बाइक पर दो लोग सवार थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस लाइन की तरफ से आ रही बाइक और विपरित दिशा से आ रही बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें आईएसएम गेट के समीप डोसा बनाने वाले युवक जगदीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम ले जाया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जबकि दूसरे बाइक सवार मौके पर से फरार हो गए। वही मामले की जानकारी मिलने पर पेट्रोलिंग बाइक मौके पर पहुँचकर बाइक को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
