झरिया । मारवाड़ी समाज की कुलदेवी बेरी वाली मां भीमैश्वरी देवी का सावन के पावन महीने में सिंधारा उत्सव व झूलन उत्सव लाल बाजार स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर झरिया में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया । इस उत्सव में झरिया, धनबाद और विभिन्न क्षेत्रों से महिलाओं ने आकर मां को मेहंदी गजरा और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से मां का सिंधारा किया । इस दौरान माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजयमान हो गया । वहीं महिलाओं ने माता के भजनों का गुणगान किया और माता के जयकारों पर झूमते रहे । सिंधारा उत्सव को सफल बनाने में झरिया धनबाद बेरी परिवार की सभी महिलाओं और मां बेरी वाली सेवक परिवार के सभी सदस्यों का योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *