झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के संतोष नगर निवासी रमेश रवानी उर्फ नागों लगभग 25 वर्षीय युवक जो तीन दिनों पूर्व अपने चार साथियों के साथ बोल बम देवघर गया था । इस दौरान वह सुल्तानगंज से जल उठाकर देवघर आ रहा था तो रास्ते में घोड़हारी के आस- पास अचानक युवक की तबीयत बिगड़ गई । जिसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए से तत्काल स्थानीय चिकित्सकों द्वारा उसे फास्ट ट्रीटमेंट देते हुए पानी चढ़ाया गया और बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेज दिया गया । जहां धनाबाद आते वक्त रास्ते में ही युवक की मौत हो गई । घटना की खबर सुनते ही झरिया के संतोष नगर में मातम पसर गया । मृतक के दो भाई मां समेत भरा पूरा परिवार था ।
