अभिषेक मिश्रा

चासनाला । बीसीसीएल के सुदामडीह एएसपी कोलियरी के फायर पैच 2 के जद में पड़े सुदामडीह थाना बस्ती में गर्म ओबी डम्पिंग करने एवं भारी मात्रा में उड़ रहे छाई की प्रदूषण से लोगों का दम घुटने लगा है।

जिसको लेकर बीसीकेयू के बैनर तले ग्रामीणों ने गुरुवार को एएसपी कोलियरी के नए कांटा घर के निकट सड़क जाम कर प्रबंधन के विरुद्ध प्रदर्शन व जम कर नारेबाजी की। जिससे रॉ कोल ट्रांसपोर्टिंग ठप हो गई।।और हाइवा गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।
आंदोलन का नेतृत्व बीसीकेयू के संयुक्त सचिव सुदामडीह गौतम कुमार रवानी कर रहे थे।

इस दौरान ग्रामीण वक्ताओं ने कहा कि फायर पैच आउट सोसिंग से थाना बस्ती में गैस रिसाव हो रहा है। परियोजना से भारी मात्रा में छाई उड़ रहा है। छाई प्रदूषण से ग्रामीणों का दम घुतने है। पेयजल की घोर समस्या उत्पन्न हो गया है। प्रबंधन बार बार ग्रामीणों से विस्थापन करने की बात कहकर टाल मटोल कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन को ओसीपी से प्रभावित ग्रामीणों के बेरोजगार युवकों को रोजगार देने की गारंटी देना होगा। घरों का मुआवजा राशि का भुगतान कर जल्द समुचित व्यवस्था के साथ पुनर्वास करने का पहल करें ग्रामीण जाने पर तैयार है।

मौके पर प्रदर्शन में गौतम कुमार रवानी, धीरन रवानी, माणिक रवानी, काशीनाथ धीवर, उत्तम रवानी, श्यामा रवानी, शांति देवी, यशोदा देवी, सावित्री देवी, कलावती देवी, बालिका देवी, ललिता देवी, आशा देवी, सुभद्रा देवी, श्यामल देवी, काजल देवी, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *