अभिषेक मिश्रा

चासनाला । पाथरडीह हॉट ताला निवासी चितरंजन कुमार मंडल 35 वर्ष का पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में बांया पाई पूरी तरह कट गया है। आर्थिक तंगी का दंश झेल रहे मंडल को परिवार का असहनीय बोझ लेकर चलना मुश्किल हो गया है। और उनको आर्थिक मदद की जरूरत है। चासनाला के के गेट स्थित भारत मोटर्स के मालिक व पूर्व पार्षद सुमित सुपकार के भाई समाजसेवी सोवित सुपकार ने लाचार विकलांग चितरंजन कुमार मंडल को गुरुवार को 10,000 हजार रुपये नगद देकरआर्थिक मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मंडल को कृतिम पैर लगाने के लिए समाजसेवी समाज के लोगों को आगे आने की जरूरत है।

बताते चले कि हॉटताला निवासी चितरंजन कुमार मंडल ऑटो चालक था, जिसकी सड़क दुर्घटना में बाया पैर फैक्चर हो गया था। जिसके पैर में सेफ्टी हो गया था और सीएमसी वेलौर में इलाज के दौरान पैर काटना पड़ा। मंडल के परिवार में पत्नी रेवति देवी, पुत्र कौशिक मंडल 17 वर्ष डीएवी + 2 उच्च विद्यालय पाथरडीह का इंटर का छात्र एवं पुत्री वर्षा मंडल 15 वर्ष 9 वें वर्ग की छात्रा है। जिनके पढ़ाई लिखाई का खर्च उठाने में भी मंडल आर्थिक रूप से असमर्थ है। इन्हें आर्थिक मदद की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *