झरिया । गुरुवार को श्री नाग देवी मंदिर भागा कमेटी के द्वारा मंदिर परिसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री राजकुमार अग्रवाल जी ने बताया कि श्री नाग पंचमी का 33वां वार्षिक महोत्सव 28 व 29 जुलाई 2025 को मंदिर परिसर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसकी तैयारी को लेकर मंदिर कमेटी के अधिकारी व सदस्य गण जोर-सोर से लगे हुए हैं । वही एक प्रचार वाहन के द्वारा घूम घूम कर झरिया व आसपास के क्षेत्र में लोगों को जानकारी दिया जा रहा है । अतः आप सभी भक्तों से निवेदन है कि उत्सव में भाग लेकर नाग माता का आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्य के भागी बनें । इसी वार्षिक उत्सव की जानकारी देने हेतु आज प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। श्री राजकुमार अग्रवाल, श्री श्याम सुंदर अग्रवाल, श्री रितेश सिंह, श्याम सुंदर मोदी, पंकज अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, नागेंद्र अग्रवाल, रवि मिश्रा, पूनम यादव, तारा मनी देवी आदि लोग मौजूद थे ।

नाग पंचमी महोत्सव 2025 कार्यक्रम,,,,,
28 जुलाई 2025 सोमवार

28 जुलाई 2025 सोमवार

गणेश पूजन, प्रातः 9:00 बजे
कलश पूजन, प्रातः 9.30 बजे
महामंडल हवन, प्रातः 10:00 बजे
ध्वजारोहण, प्रातः 11:00 बजे
महाभोग, दोपहर 1:00 बजे
अखंड ज्योत पूजन, संध्या 4:00 बजे
सवामणी भोग, संध्या 4:30 बजे
सप्तमी मंगल पाठ, संध्या 4:30 बजे
भंडारा, रात्रि 7:00 बजे
प्रसाद वितरण, रात्रि 10:00 बजे

29 जुलाई 2025 मंगलावर
नारायण अभिषेक, प्रातः 9:00 बजे
कन्या पूजन, प्रातः 11.00 बजे
छप्पन भोग, दोपहर 12:00 बजे पान भोग, दोपहर 1:00 बजे
सवामणी भोग, दोपहर 2:00 बजे
महामाई की ज्योत, संध्या 5:00 बजे
भजनों का सुर संगम, संध्या 6:00 बजे
भंडारा, संध्या 7:00 बजे
राबड़ी भोग, रात्रि 11:00 बजे
प्रसाद वितरण, रात्रि 11:00 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *