अभिषेक मिश्रा
चासनाला । किड्स एंजेल पब्लिक स्कूल,अजमेरा परिसर पाथरडीह में सोमवार को फायर स्टेशन झरिया द्वारा आग से बचाव हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें आग से बचाव के विभिन्न सुरक्षात्मक उपायों को बताया गया सुरक्षात्मक उपायों को प्रायोगिक विधि से बताया गया जैसे गैस सिलेंडर में आग लगने पर उससे कैसे रोका जाए, फायर एक्सटिंसर का कैसे उपयोग किया जाए |इलेक्ट्रिकल फायर को कैसे बुझाया जाए |बच्चों ने भी तरीको को सीखकर स्वयं गैस सिलेंडर में लगे आग को सावधानी पुवक बुझाया
|मौके व प्रशिक्षण सत्र में पर झरिया अग्निसमन प्रभारी सतेंद्र कुमार पाठक, सिपाही पुरुषोत्तम महता, विद्यालय प्राचार्य विशाल श्रीवास्तव, अजीत कुमार, अजय मण्डल, सपन घोष,बिनय मिश्रा, मामोन दास, अर्चना झा, गंगा कुमारी, संगीता विश्वकर्मा, आनंद ठाकुर, स्वीटी कुमारी, प्रिया दास, रागिनी कुमारी, रानी वर्मा, कल्याणी, पायल साह, संगीता, नेहा, प्रिया, आबेदा प्ररवीन राहुल कुमार, भरत श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे |
