धनबाद । शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में रविवार को केयर एंड सर्व फाउंडेशन के द्वारा जरूरतमंदो के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया। जानकारी के अनुसार सरायढेला निवासी राजीव कुमार सिन्हा की माताजी माया देवी की 12वी पुण्यतिथि पर अस्पताल परिसर में खिचड़ी का वितरण कराया गया है। बताते चले कि 20 जुलाई 2013 को माया देवी का स्वर्गवास हो गया था। जिसके बाद हर साल राजीव सिन्हा गरीब व जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण कराते आ रहे है। मौके पर केयर एंड सर्व फाउंडेशन के सदस्य, राजीव सिन्हा के पुत्र अमन्य सुरेश सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *