अभिषेक मिश्रा
चासनाला । सुदामडीह थाना परिसर में सोमवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। वही प्रेस वार्ता के दौरान सिंदरी डी एस पी आशुतोष कुमार सत्यम ने पत्रकार से बातचीत करते हुए कहा की नगीना बाजार स्थित दिलीप ज्वेलर्श में 17जुलाई की रात के समय अज्ञात चोरों ने छत का एलबस्टर तोड़ कर ज्वेलरी एवं सीसीटीवी मॉनिटर चोरी के आरोप में शंभू वर्मा भौंरा निवासी के लिखित आवेदन पर कांड संख्या61/25 अंकित किए गया था।
कहा की कांड के अनुसंधान के आधार पर सुदामडीह पुलिस ने कांड में संलिप्त कुल 6अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए कुछ ज्वेलरी एवं मॉनिटर बरामद किया गया। तथा
कहा की गिरफ्तार अपराध कर्मियों में श्रवण कुमार पिता विजय कुमार साव निवासी नुनूडीह नियर काली मंदिर,2राहुल गोराई19पिता मिठू गोराई निवासी नुनूडीह बस्ती, ओम प्रकाश कुमार भुईयां 19उर्फ उस्ताद पिता तपेश्वर भुईयां निवासी नुनूडीह नीचे दौड़ा,4अविनाश कुमार ताती 19 पिता सरोज ताती निवासी नुनूडीह नीचे दौड़ा,5सुमित कुमार सिंह उर्फ मुरली 18 पिता मनोरंजनसिंह निवासी नुनूडीह बस्ती,6कृष्ण राज पासवान उर्फ मोनू18पिता रामबालक पासवान निवासी नुनूडीह सरकारी स्कूल के पास के निवासी के पास से बरामद सामग्री में सोने जैसा आर्टिफिशियल पंजा दो सेट, एल जी कंपनी का एक मॉनिटर,स्प्रिंग चाकू,एक पीस, दो बड़ा पेचकस, एक छोटा टेस्टर,एक रॉड ,वही श्रवण कुमार के पास से ब्लू रंग का जींस,उजला शर्ट, गमछा जो घटना के समय पहना हुआ था जप्त किया गया है।वही 6अभियुक्तों को आज सोमवार को धनबाद जेल भेज दिया गया है।तथा एक की तलाश जारी है।जिसे जल्द ही दबोचा जाएगा। कहा की इनमें कुछ अपराधियों पर पूर्व में भी मामला दर्ज है।
छापेमारी दल में जोड़पोखर अंचल निरीक्षक आशुतोष कुमार, सुदामडीह के पुलिस अवर निरीक्षक मो अफरोज, सहायक अवर निरीक्षक चंदन कुमार शर्मा सुदामदीह थाना के बल मौजूद थे।
