रवि कुमार

झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के ऊपर राजबाड़ी स्थित राजबाड़ी कैंपस राजागढ़ का दीवार अचानक भर भराकर गिर गया ।जिसकी चपेट में आकर एक घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं घर में रखे सामान भी को भी भारी नुकसान हुआ है । मामले को लेकर बताया जाता है कि कोयलांचल समेत पूरे झारखंड में पिछले 1 महीने से लगातार हो रही बारिश के कारण पूरे झारखंड में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगह कमजोर पड़े दीवार व घर मकान गिर जा रहे हैं । रविवार की रात राजबाड़ी कैंपस राजागढ़ के दीवार का एक हिस्सा गिर गया । जिसकी चपेट में आकर देवाशीष सेन नामक व्यक्ति का घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, घटना में उनके बाइक समेत घर का सारा सामान मालवे में दब गया । घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए हैं । भगवान की कृपा से कोई व्यक्ति के चपेट में आने की सूचना नहीं है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *