अभिषेक मिश्रा
चासनाला । झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के माननीय अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव का सोमवार को धनबाद आगमन हो रहा है। बैकवर्ड क्लास ओबीसी कॉल एम्पलोइज वेलफेयर एसोसिएशन के सभी जिला पदाधिकारी एवं सभी कोलावेरी से जुड़े पदाधिकारी बीसीसीएल ईसीसीएल टिस्को तथा असंगठित मजदूरो ने एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मदन राम के नेतृत्व में अध्यक्ष जानकी यादव से से मिलना और अपनी बात रखेंगे । श्री राम ने कार्यकर्ताओं से अपील किया है कि सर्किट हाउस में समय पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं तथा बैकवर्ड क्लास ओबीसी कोल एम्पलोइज वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा उन्हें बुके तथा माला एवं साल पहनकर स्वागत किया जाएगा। इसकी जानकारी बैकवर्ड क्लास ओबीसी कोल एम्पलोइज वेलफेयर एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी राम नारायण ने दी है।
