अभिषेक मिश्रा
चासनाला । नुनुडीह स्थित हौंडा शो रूम के समीप रविवार की शाम पाथरडीह चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के कार्यकारिणी सदस्यों की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से धनबाद जिला चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के जिलाध्यक्ष चेतन प्रकाश गोयनका व महा सचिव अजय नारायण लाल उपस्थित थे। इस दौरान बैठक में संगठन को मजबूत व शसक्त बनाने, संगठन के व्यापारियों को एकजुट करने पर जोर दिया गया।
वही बैठक को सम्बोधित करते हुए चेतन प्रकाश गोयनका ने कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब आपस मे एकता होगी। हमारी एकता ही हमारी समस्याओं का हल है। धनबाद में चेम्बर्स आफ कॉमर्स की संख्या 60 है जिसे और बढाना हमारा लक्ष्य है,जिसे लेकर हमलोग एक विराट महा सम्मेलन करने की तैयारी कर रहे हैं ।
वही व्यपारियों की समस्याओं व उसके निदान को लेकर 24 जुलाई गुरुवार को धनबाद एसएसपी में मुलाकात करेंगे। महा सचिव अजय नारायण लाल ने कहा कि आज चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स का गोमो, निरसा चिरकुंडा सिंदरी राजगंज,तक विस्तार हो गया है जिसका और भी विस्तार करना है। हमलोगों का लक्ष्य है कि पूरे व्यपारी वर्ग को एक सूत्र में बांधा जाए। कारण है कि चाहे सरस्वती पूजा का चंदा हो या कोई राजनीतिक पार्टियों का कार्यक्रम उसे लेकर दुकानदारों से जबरन चंदा की उगाही की जाती है। जबकि व्यपारी अपने दुकान में तीन से चार लोगों को कार्य पर रख उन्हें रोजगार देती है। व्यपारी अब डर कर नही जियेगें अपना हक के साथ जियेगे ।
मौके पर हरपाल सिंह सलूजा, मनोज वर्णवाल, उपेंद्र कुमार गुप्ता, विनोद गुप्ता, शैलेश सिंह, संजीव सिंह, नवीन केसरी, अरविंद कुमार, दिलीप रिटोरिया, सोनी, अभिषेक विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
