अभिषेक मिश्रा

चासनाला । नुनूडीह बस्ती निवासी अमर गोराई की पत्नी रानी गोराई 23वर्षीय की रहस्यमय मौत के मामले में सुदामडीह पुलिस ने मृतका के भाई संजय कुमार के लिखित शिकायत पर पति अमर गोराई के विरुद्ध कांड संख्या 62/25 धारा 80 (2)/3,(5) बी एन एस 2023 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार पति अमर गोराई को शनिवार को धनबाद जेल भेज दिया है।

बताते है कि नुनुडीह निवासी अमर गोराई की पत्नी रानी गोराई का अपने घर के बाथरूम में बुधवार की शाम रहस्यमय ढंग से शव मिला था। जिस पर रीना द्वारा ही आत्महत्या करने की साजिश रची जा रही थी। परन्तु बाद में मृतका के भाई संजय कुमार ने आकर मामला साफ कर दिया कि रानी स्वयं आत्महत्या नहीं किया है, बल्कि उसके पति द्वारा प्रताड़ित कर उसकी हत्या कर दी गई हैं। सुदामडीह पुलिस ने उक्त मामले में गहराई से अनुसंधान करने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *