धनबाद । बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत विराजपुर के दामु मुरा में शुक्रवार की सुबह पड़ोस के व्यक्ति ने धारधार हथियार से एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लाया गया। जहां इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन ने उक्त व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पड़ोस के व्यक्ति अशोक मंडल पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान बरवाअड्डा के जयपुर चुतियारो के कामेश्वर मंडल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पड़ोस के अशोक मंडल पर रुपए के लेनदेन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। घटना शुक्रवार की सुबह 07:30 बजे घटी है। कामेश्वर मंडल दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता था। शुक्रवार की सुबह काम पर जाने के दौरान पहले से घात लगाए अशोक मंडल ने कामेश्वर मंडल के साथ धारदार हथियार से मारपीट किया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलावस्था में इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लाया गया। जहां इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गईं । वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *