झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक में सड़क के किनारे शुक्रवार की रात लगभग 9:30 बजे एक गोफ बन गया और वहां पर खड़ा 407 वाहन उस गोफ में समा गया । घटना के बाद क्षेत्र में अफरा – तफरी मच गई । वहीं मामले को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण यह गोफ बन गया । जिसमें मोहम्मद रियाज का 407 वाहन जो हमेशा वहां पर खड़ा रहता है, वह उस गोफ में समा गया । वहीं सूचना मिलते ही झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को उक्त स्थल से दूर हटाया । वहीं घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है ।
8 वर्ष पहले मई 2017 को भी इंदिरा चौक में गोफ बनने के बाद उसमें बाप-बेटे जिंदा जमींदोज हो गए थे,,,,
8 वर्ष पहले 24 मई 2017 को भी झरिया के इंदिरा चौक में गोफ बनने के बाद उसमें बाप-बेटे जिंदा जमींदोज हो गए थे । 24 मई 2017 बुधवार की सुबह भू धंसान से बनी गोफ में वहीं के रहने वाले 40 वर्षीय बबलू खान व उसका 13 वर्षीय पुत्र रहीम खान जमींदोज हो गया था। घटना के दूसरे दिन रांची से आई नेशनल डिसास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) की टीम घटनास्थल पर पहुंची।
