झरिया गुजराती स्कूल स्थित कोलफील्ड कॉलेज भागा में गुरुवार को झारखंड अधिविध परिषद JAC द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट अंकों से उतीॅणॅ मेधावी छात्र एवं छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण किया गया इस अवसर पर एजुकेशन सोसाइटी के सचिव डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह संयुक्त सचिव अनूप कुमार साव प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार झा तथा कोषाध्यक्ष श्री रामकृष्ण जी उपस्थित थे समिति के सचिव डॉक्टर दिलीप कुमार सिन्हा ने उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्र एवं छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना की पूर्व पार्षद अनूप साव ने वितरण समारोह के लिए प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार झा की सराहना करते हुए सफल छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देकर अन्य छात्र-छात्राओं को इनसे प्रेरणा लेने की अपील किऐ ! प्रभारी प्राचार्य मनोज झा ने छात्र-छात्राओं को निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया ज्ञात हो कि यह महाविद्यालय विगत छप्पन वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान बनाए हुए हैं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों में सिमरन भारती प्रथम नेहा कुमारी द्वितीय मोहम्मद शकील तृतीय साजिया हक चतुर्थ एवं शिवम कुमार पासवान पंचम स्थान में शामिल है! समझ में शिक्षक गुंजन कुमार सिंह सौरभ शशांक वत्स अब्दुल कलाम ,पिंटू बर्मन सहित अभिभावक गण उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *