कुमार अजय

कतरास : एक करोड़ पौधारोपण महा अभियान कार्यक्रम तीसरे दिन जय धरती मां फाउंडेशन के संस्थापक रवि कुमार निषाद ने मध्य विद्यालय महावीर अंगारपथरा के प्रधानाध्यापक सरोज कुमार को श्रीफल प्रदान कर किया । बच्चों ने विद्यालय परिसर में एक-एक पौधे लगाए और पौधे के संरक्षण के लिए शपथ ग्रहण किया। तत्पश्चात नया प्राथमिक विद्यालय पत्थरकोठी अंगारपथरा में प्रधानाध्यापक चेतलाल महतो को पीपल का पौधा प्रदान कर बच्चों द्वारा एक-एक पौधा लगाया गया। तत्पश्चात चरकीटाड महुदा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय चरकी टांड़ में छात्र-छात्राओं के साथ पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया जहां विद्यालय के प्रधानाध्यापक इदू पासवान उपस्थित थे ।
मौके पर संकल्प एजुकेशन के निदेशक सह जय धरती मां फाउंडेशन के जिला सचिव सहदेव महतो व अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *