धनबाद । बुधन मंडल हत्याकांड का आरोपी अभिषेक उर्फ ढोलक सिंह को गुरुवार को जमानत मिल गई। वही मंडल कारा गेट के समीप काफी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार ढोलक सिंह को कोर्ट ने 10 महीने के बाद जमानत मिली है। वही गुरुवार की देर शाम मंडल कारा गेट पर काफी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। बताते चले कि झरिया के विक्ट्री कुम्हारगढ़ा पोखरिया निवासी बुधन मंडल की हत्या मामले में जेल में बंद पूर्व सांसद पीएन सिंह के रिश्तेदार अभिषेक सिंह उर्फ ढोलक सिंह को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। बुधवार को हाईकोर्ट में ढोलक की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका को मंजूर कर लिया।
गुरुवार को जमानत याचिका का आदेश धनबाद पहुंचने पर 10 महीने बाद ढोलक सिंह जेल से बाहर आया। 21 सितंबर 2024 की रात कुम्हारगढ़ा पोखरिया के पास बुधन को गोली मारी गई थी। अगले दिन नावाडीह के एक अस्पताल से इलाज के लिए दुर्गापुर ले जाने के दौरान बुधन की मौत हो गई थी।
