अभिषेक मिश्रा
चासनाला । सावन माह के पावन अवसर पर 15जुलाई दिन मंगलवार को पाथरडीह थाना परिसर स्थित श्री श्री अनीश्वर नाथ महादेव मंदिर का वार्षिक महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। वहीं यजमान के रूप में थानाप्रभारी अंशु कुमार झा व उनकी धर्म पत्नी उपस्थित थी। इस दौरान मंदिर के पुजारी श्री पाठक जी व उनके सहयोगी शंभू नाथ तिवारी जी के द्वारा श्री श्री अनीश्वर नाथ महादेव की विधि विधान से विशेष पूजा अर्चना के साथ रुद्राभिषेक कराया गया। वहीं भजन कीर्तन के साथ समापन पर संध्या भक्तो के बीच महाप्रसाद खीर का वितरण किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर एस आई दिलीप तिवारी,ए एस आई बिनोद सिंह, ए एस आई राम जी रवि,ए एस आई गौतम कुमार रवि, राजेंद्र रवि दास, विमलेश यादव, अली हुसैन के अलावे शांति समिति के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
