कुमार अजय
कतरास । बेलेंजाबाद के पास कतरी नदी में एक शव पाया गया, रामकनाली ओ पी पुलिस ने शव को निकाल कर पोस्टमोर्टम के लिये भेज दिया,जिसका शिनाख्त दिहाड़ी मजदूर मधुलाल महतो तिलाटांड 36 वर्षिय के रूप के हुई। आज सुबह जब स्थानीय लोगो ने शव को देखकर रामकनाली ओ पी पुलिस को सूचना दी,सूचना पर पुलिस ने कार्यवाई करते हुये शव को बाहर निकलवाया। शव का शिनाख्त होने के बाद मृतक की पत्नी अनुराधा कुमारी ने लिखित आवेदन में कहा कि 11 जुलाई को शाम कतरास बाजार के लिये निकला था,देखने से पता चला रहा है कि पानी मे डूबने से मौत हुई,रामकनाली ओ पी प्रभारी संतोष कुमार रवि ने बताया कि शव का शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम के लिये धनबाद भेज दिया है।
