कुमार अजय
कतरास । प्राथमिक विद्यालय, सिजुआ में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए चार अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 3 जुलाई 2025 की रात की है, जब अज्ञात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर झारखंड सरकार शिक्षा विभाग द्वारा लगाया गया SMART TV (109 cm), पानी भरने वाला मोटर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया था। इस संबंध में वादिनी काजल देवी, सचिव विद्यालय प्रबंधन समिति ने जोगता थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर जोगता थाना कांड संख्या- 19/2025, दिनांक 03/07/25 धारा 303(2)/334(1) BNS-2023 के तहत मामला दर्ज हुआ। कांड की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया। मानवीय सूत्रों और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए मात्र कुछ ही दिनों में चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल चार अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी गए सामान भी बरामद कर लिए गए हैं।
गिरफ्तार अपराधकर्मियों के नाम:
- निक्की कुमार उर्फ भकुआ, पिता कारो रविदास, सिजुआ 02 नंबर
- मुकुल कुमार उर्फ मकड़ी, पिता स्व. भोला गोस्वामी, टाटा सिजुआ 01 नंबर
- हर्ष कुमार सिंह उर्फ टिकू कुमार, पिता शशी सिंह, सिजुआ 02 नंबर
- पिंटू सिंह, पिता रामजनम सिंह, सिजुआ 02 नंबर
(सभी थाना जोगता, जिला धनबाद)
बरामद सामग्री:
Reconnect कंपनी का SMART TV (109 cm), मॉडल नंबर 43F4330S LG कंपनी का एसी का आउटडोर यूनिट3. LG कंपनी का एसी का कंप्रेसर।
पुलिस ने बताया कि इस घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। विद्यालय प्रबंधन समिति ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया है।
