अभिषेक मिश्रा
चासनाला । विश्व जन संख्या दिवस के अवसर पर झरिया सह जोड़ापोखर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र(चासनाला) में शुक्रवार को परिवार स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पूर्व पार्षद प्रियंका देवी ने फीता काटकर किया। इस दौरान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाली विश्व जन संख्या दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली निकाली गई।
जागरूकता रैली को चासनाला सीएचसी से पूर्व पार्षद प्रियंका देवी एवं डॉक्टर संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया। रैली में बीपीएम एएनएम सहिया व स्वास्थ्य कर्मी आदि शामिल थे। जागरूकता रैली में हाथ में तख्तियां लिए जन जन में फैलाए एक विचार छोटा परिवार सुखी परिवार, माँ बनने की उम्र वही, जब तन और मन की तैयारी सही,आदि नारे लगाते स्वास्थ्य कर्मी चल रहे थे।
इस दौरान कार्यक्रम में बीपीएम एस एस पंकज, एएनएम रूपा कुमारी, गीता कुमारी, एफ पी बीटीटी, रेखा कुमारी, स्वास्थ्य कर्मियों में धर्मेन्द्र कुमार, बीडीएम अमरदीप कुमार, बीएएम कल्याण सिंह आदि उपस्थित थे।
