अभिषेक मिश्रा

शहरपुरा शिव मंदिर में तीन दशक से परंपरागत रुप से जारी रामायण पाठ आज श्रावण मास के शुभारंभ प्रथम दिवस आज संध्या आरती के साथ शुभारंभ हुआ जो पुरे श्रावण मास में अनवरत जारी रहेगा।। रामायण पाठ समिति के प्रत्येक श्रद्धालु पाठ कर्ता को प्रशांत कुमार दुबे अंगवस्त्र देकर सम्मानित किए।
चासनाला । श्री तेजा दुबे के द्वारा शुरूआत किया हुआ यह कार्यक्रम उनके अनुज श्री दामोदर दुबे के अगुआई में शहरपुरा शिव मंदिर लगभग 3 दशक से चलते आ रहा है जिस परंपरा का निर्वहन आज भी हुआ।। रामायण पाठ लगातार एक महिना चलेगा जो सनातनी परंपरा संस्कार के उत्थान के निमित्त बहुत बढ़िया कार्यक्रम है।। कार्यक्रम में विधिवत पुजा अर्चना कर शुरुआत श्री अमर झा महाराज जी के द्वारा हुआ संग संग कार्यक्रम के मुख्य यजमान रामायणी श्री दामोदर दुबे संग रामायणी सर्व श्री गजानन मिश्रा , बलराम सिंह, गिरिजा चौबे, पवन ओझा , बलराम सिंह, उदय सिंह , राम अनुज, राम नरेश, संजय कुमार, अमरनाथ दुबे, शिव नारायण दुबे, रामायण पाठ/आरती पुजा अर्चना किए।। रामायण पाठ समापन के पश्चात आरती कार्यक्रम प्रसाद वितरण हुआ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *