झरिया । आषाढ़ माह योगिनी एकादशी(कृष्ण पक्ष) के अवसर पर श्री श्याम मंदिर झरिया धाम प्रांगण से भव्य निशान शोभा यात्रा दिनांक:21/06/2025 को 131 निशान निकाली गई जिसमे की भक्तों के द्वारा निशान झरिया शहर भ्रमण कर झरिया मंदिर मे अर्पण की गई।
निशान पूजा मंदिर के पुजारी श्री कैलाश पांडेय जी द्वारा पूरे विधि विधान से सम्पन्न कराई गई एवम मुख्य जजमान श्रीमति किरण चिनानीया सोनु चिनानीया जी रहे एवम एकादशी श्रृंगार श्री रामचंद्र अग्रवाल (आरोग्य डिस्ट्रीब्यूटर) के द्वारा किया गया।
निशान यात्रा मे काफी संख्या में महिलाएं,पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। सभी भक्तों ने बाबा को निशान अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर रघुवीर गोयल, शिवकुमार अग्रवाल, नवीन पोद्दार, अभिषेक अग्रवाल, विवेक सिंगल, आयुष जालान, संदीप कथूरिया, राजेश तुलस्यान, अजय अग्रवाल,धर्म प्रकाश खेतान,दिनेश अग्रवाल,चेतन गोयंका,यशवंत अग्रवाल,विक्की शर्मा आदि सदस्य मौजूद थे।
