निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । दिल्ली के तालकोटरा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय 12वीं राष्ट्रीय गतका मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में सामर्थ्य सेल्फ डिफेंस एकाडेमी की छात्रा श्रेया श्री का झारखंड राज्य गतका टीम में चयन किया गया है।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने की खुशी में श्रेया श्री को सामर्थ्य सेल्फ डिफेंस एकाडेमी के प्रांगण में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर श्रेयश्री को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। श्रेया श्री के कोच दीपक दुबे नहीं जानकारी देते हुए बताया कि श्रेया श्री गतका मार्शल आर्ट के सफल खिलाड़ी है इन्होंने विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने में सफल रही हैं, जैसे 2020 में कोडरमा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रजत पदक , 2022 में हजारीबाग आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्यपदक एवं पुनः 2023 में हजारीबाग में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक करने में सफल रहे। इसके अलावे श्रेया श्री लगातार झारखंड टीम की और से राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2022 पंजाब, राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद (SGFI) प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ 2023, राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2024 दिल्ली मे एवं पुनः 2025 दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुए। गतका मार्शल आर्ट खिलाड़ी श्रेया श्री को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन और उज्जवल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामना के लिए मुख्य रूप से हॉकी जामताड़ा के सचिव भास्कर चांद, जिला खेल पदाधिकारी तूफान कु.पोद्दार , जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर सुशील कुमार सिंह , सेंट जोसेफ स्कूल के प्राचार्य फादर जोसेफ तपन ,उपप्राचार्य फादर माइकल , सूरज कु.पासवान, राहुल सिंह एवं जामताड़ा जिला गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुसुधन दास दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *