कुमार अजय
धनबाद/कतरास । धनबाद ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के बड़की बौआ रंगलाल चौक के समीप दो बाइक में जोरदार टक्कर हो गई । हादसे में बाइक चला रहे दोनों बाइक चालकों की दर्दनाक मौत हो है । जबकि एक बाइक सवार गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है ।वारदात में एक बाइक सवार की पहचान नहीं हो पाई है ।जबकि एक बाइक सवार की पहचान पथराकुल्ही निवासी सौरव बेलदार के रूप में हुई है । घटना के बाद उनके परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं । घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के बड़कीबौआ एट लाइन पर दो बाइक पल्सर और अपाची में जोरदार टक्कर हो गई । इस दौरान दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच दिया गाया । जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, वहीं एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है । घायल युवक की पहचान पथराकुली चौहान बस्ती निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है । जिसे गंभीर स्थिति में एसएनएमएमसीएच से अशर्फी अस्पताल रेफर कर दिया गया है । जहां उनका इलाज चज रहा है । जबकि एक युवक की पहचान पथराकुली चौहान बस्ती निवासी स्व. नारायण बेलदार के पुत्र सौरव बेलदार के रूप में हुई है, उसकी मौत की खबर पाकर उसके परिजन अस्पताल पहुंचे, खबर लिखे जाने तक एक अन्य मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
