बलियापुर । बुधवार को धनबाद थाना क्षेत्र के कुसुम बिहार में तीन तल्ला फ्लैट से गिरकर मजदूर की मौत हो गई । मृतक मजदूर की पहचान बलियापुर के सिंगियाटांड़ निवासी सुधीर महतो के 37 वर्षीय पुत्र उत्तम महतो के रूप में हुई है । फ्लैट में मौजूद अन्य मजदूरों ने उसे इलाज के लिए SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया । जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर पाकर बलियापुर में कोहराम मच गया, जानकारी मिलते ही काफी संख्या में बलियापुर से ग्रामीण SNMMCH अस्पताल पहुंचे। मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग पर ग्रामीण अड़े रहे। पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने शव को बलियापुर निवासी व फ्लैट मालिक कुलदीप अग्रवाल के घर शव लाकर शव के साथ प्रदर्शन करने लगे। समाचार लिखे जाने तक मुआवजा के लिए वार्ता चल रही है। बलियापुर के मजदूर की मौत की खबर सुनते ही सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी सह भाजपा नेत्री तारा देवी SNMMCH अस्पताल पहुंची ।
यह है घटना,,,, मृतक सिंगियाटांड़ निवासी उत्तम महतो धनबाद कुसुम बिहार में कुलदीप अग्रवाल के तीन मंजिला फ्लैट में पाइपलाइन का कार्य कर रहे थे। इसी बीच तीन मंजिला भवन से गिरने से उसकी मौत हो गई।
गांव में पसरा मातम,,,, उत्तम महतो के मौत की खबर मिलते ही सिंगियाटांड़ में मातम छा गया, मृतक अपने पीछे पत्नी का एक पुत्र व एक पुत्री हैं का भरा पूरा छोड़ गया है । पत्नी लक्ष्मी देवी समेत परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
