अभिषेक मिश्रा
चासनाला । सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहलबनी मुक्तिधाम के नीचे मोहलबनी के निकट ओबी डंप के जंगलों में बुधवार की सुबह करीब 8 बजे पेड़ से लटका एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।युवक का शव एक पेड़ के डाली से गमछे के सहारे लटका हुआ था, शव पाए जाने की जानकारी क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई। उक्त पहाड़ी पर लोग पहुंच गए बाद में युवक की पहचान नीचे मोहलबनी के रहने वाले छात्र राजू महतो उम्र 21 के रूप में किया गया। वही पार्षद चंदन महतो की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर तत्काल पहुंच कर शव को पेड़ से उतारा और जांच पड़ताल के बाद उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई है। इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजू महतो नीचे मोहलबनी में अपने दो भाइयों के साथ रहता था वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था तथा सिंदरी के एक कॉलेज से अपना पढ़ाई कर रहा था, मृतक राजू प्रति दिन सुबह जिम भी जाया करता था बुधवार को भी सुबह जब वह घर से निकला तो घर वाले समझे कि वो जिम जा रहा है, जब कुछ लोग सुबह करीब 8 बजे उक्त स्थान की ओर गए तो देखा कि एक युवक एक पेड़ के टहनी से फंदा में लटका हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया, और घटना स्थल पर सैकड़ो लोगों पहुंच गए। मृतक राजू ने फांसी लगाकर आत्म हत्या क्यों कि इस बात की खुलासा अभी तक नहीं मिल पाई है l इस बारे में लोगो का कहना है कि राजू पढ़ने लिखने और मिलनसार युवक था तथा सभी के दुख – सुख में हमेशा रहता था।
