धनबाद । सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिनोद बिहारी चौक के समीप निर्माणाधीन बिल्डिंग में रिटायर्ड बीसीसीएल कर्मी का शव पाया गया। जिसके बाद आसपास के लोगों में दहशत व्याप्त है। वही शव के समीप चश्मा व मोबाइल फ़ोन गिरा पड़ा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ओम कंस्ट्रक्शन के निर्माणाधीन स्मार्ट मेगा सिटी के लिफ्ट में शनिवार की सुबह एक शव पाया गया। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम इंद्रदेव प्रसाद सिंह है। जो बिहार के नालन्दा के रहने वाले बताए जाते है।

जानकारी देते हुए मृतक के बेटे श्रवण कुमार ने बताया कि देर रात उनके पिता घर के समीप पार्टी में जाने की बात कह निकले थे। काफी देर तक घर नही पहुँचने पर परिजनों ने आसपास के इलाके में खोजबीन क़िया। वही शनिवार की सुबह लिफ्ट में उनके पिता का शव पाया गया है। मृतक इंद्रदेव के परिवार बिनोद बिहारी चौक के समीप ओमकार सिटी में रहते है। वही मृतक के बेटे ने उनके पिता की हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुँचकर छानबीन में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *