मोबाइल फोन,एसेसिरिज, पंखा, कुर्सी, काउंटर, आदि सामन, जलकर राख हो गई,
कतरास । लोयाबाद में मोबाइल केयर दुकान में अचानक आग लग गई।घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है।घटना के वक्त दुकान बंद था,भीतर जलने व धुंवे निकलते देख लोग दुकान मालिक को सूचना दिया गया।दुकान मालिक द्वारा दुकान खोला गया,तो आग दुकान में भड़क चुकी थी।लोगो की सहायता से आग पर काबू पाया गया।तब तक छह मोबाइल फोन,एसेसिरिज पंखा कुर्सी काउंटर आदि सामन जल कर राख हो गया था।।घटना की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की जानकारी पाकर आस पास के लोग पहुंचे और घटना की जानकारी ली।मौके पर मौजूद लोगो ने घटना पर अफ़सोस जताया।
