निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । जिले के करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने सरकारी नियमों को तोड़ते हुए स्कूलों पर मनमाने नियम थोप दिए हैं। यह चौंकाने वाला मामला झारखण्ड के जामताड़ा से सामने आया है । इलाके के दर्जनों स्कूलों में अब सरकारी नियमों के हिसाब से रविवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होता, बल्कि शुक्रवार (जुमा) को छुट्टी रहती है। जुमे की नमाज के लिए रविवार की जगह शुक्रवार को होती है सरकारी स्कूलों में छुट्टी, प्रशासन को खबर तक नहीं है। शुक्रवार को जुमें की नमाज होती है। सरकारी नियमों के अनुसार रविवार को छुट्टी होती है। लेकिन स्थानीय लोगों ने दवाब बनाकर शुक्रवार को छुट्टी करा दी है।।रविवार, छुट्टी वाला दिन है।

इस दिन स्कूल, कॉलेज, बैंक समेत ज्यादातर सरकारी संस्थान बंद रहते हैं। यह परंपरा कई सालों से चली आ रही है और बाकायदा नियम भी है कि रविवार को पूरे दिन का अवकाश रहेगा। स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र तो बड़ी बेसब्री से रविवार का इंतजार करते हैं। लेकिन झारखंड के जामताड़ा में ऐसा नहीं होता है। यहां रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी होने लगी है। हालांकि यह छुट्टी सरकारी नहीं बल्कि जबरन करवाई गई है। क्योंकि यहां 70% से अधिक आबादी मुस्लिम समाज की है।

यहां स्थानीय लोगों ने सरकारी नियमों को तोड़ते हुए स्कूलों पर मनमाने नियम थोप दिए हैं। इलाके के सैकड़ों स्कूलों में अब सरकारी नियमों के हिसाब से रविवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होता, बल्कि शुक्रवार (जुमा) को छुट्टी रहती है। शुरुआत में केवल 2-3 स्कूलों में यह नियम बदलने की शुरुआत हुई थी। लेकिन यह अब मुस्लिम आबादी क्षेत्रों में शिलशिला बाद रहा है। इस मामले की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया लेकिन कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। वही डी सी जामताड़ा फ़ैज़ अक अहमद मुमताज़ ने शिक्षा विभाग की बात कह कर मामले से पल्ला झाड़ लिया।

वहीं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मितेश साह ने कहा की स्कूलों में स्थिति अभी बन रही है बहुत ही गलत है इसका मैँ निंदा करता हूँ। विद्यालय के साथ सभी सरकारी संस्थान रविवार को ही छुट्टी मनाते हैं लेकिन करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र में कुछेक विद्यालय में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी मना रहे हैं जो सरासर गलत है। मुस्लिम समुदाय के लोग मनमानी कर स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी करा देते हैं। ये साम्प्रदायिकता को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। शिक्षा विभाग का जो दिशा निर्देश है उस अनुसार स्कूल चलना चाहिए।

अधिकारी एक हफ्ते में दे जवाब, शिक्षा मंत्री

वहीं मामले की जानकारी जब शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो को मिली तो उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई, साथ ही मामले को लेकर एक हफ्ते में जवाब देने को कहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *