निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । गत दिनों दिल्ली में आयोजित 68 वां राष्ट्रीय स्कूल गेम्स 2024 – 25 में गतका मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में झारखंड राज्य स्कूल टीम में शामिल जामताड़ा जिले के सेंट जोसेफ स्कूल जामताड़ा के वर्ग दशम की छात्रा एवं सामर्थ्य सेल्फ डिफेंस & फिटनेस एकाडमी के खिलाड़ी प्राची गुप्ता ने कांस्य पदक प्राप्त करने में सफल हुए। प्राची गुप्ता आज स्कूल पहुंचने पर सेंट जोसेफ स्कूल जामताड़ा परिवार की और से सम्मान समारोह का आयोजन कर आज सुबह प्रार्थना सभा में प्राची गुप्ता के यह उपलब्धि पे स्कूल के प्राचार्य फादर जोसेफ तपन उपप्राचार्य फादर माइकल वरिय शिक्षिका बेला बंरला एवं स्कूल के शारीरिक शिक्षक और कोच दीपक दुबे ने प्राची गुप्ता के लिए को पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन कर उनका हौसला अफजाई कीये।
सम्मान समारोह में स्कूल के प्राचार्य फादर जोसेफ तपन ने अपने संबोधन में कहे कि यह सिर्फ हमारे स्कूल के लिए उपलब्धि नहीं है यह जामताड़ा जिला सहित पूरे झारखंड प्रदेश के लिए सम्मान एवं गौरव का विषय है। हम इस उपलब्धि पर प्राची गुप्ता को बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए मंगल कामना करते हैं कि आने वाले समय में प्राची गुप्ता और उपलब्धि को प्राप्त करें। इस बात की जानकारी प्राची गुप्ता के कोच दीपक दुबे ने दिए एवं उन्होंने बताया कि प्राची के उपलब्धि पर झारखंड सरकार की और से छात्रवृत्ति एवं कैश अवार्ड दिया जाएगा।