धनबाद । जिले से होकर गुजरने वाली हाईवे पर गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुरा के समीप शनिवार को अनियंत्रित कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें एक महिला, पुरुष तथा बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच भेजा गया। जहां उनकी स्थित गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना अंतर्गत nh2 पर एक अनियंत्रित स्विफ्ट कार UP 47 N1111 ने सड़क किनारे जा रहे बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार पुरुष-महिला व एक बच्ची सड़क पर गिर पड़े।
दुर्घटना के बाद कार चालक भागने के क्रम में फिर से सड़क पर गिरे हुए महिला व बच्ची को कुचलते हुए फरार हुआ। परंतु कुछ दूर आगे जाने के बाद सड़क किनारे बने रेलिंग से कार की टक्कर हुई, जिसके उपरांत चालक और उस पर सवार लोग कार छोड़कर भाग खड़े हुए। वही स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार पुरुष, महिला व बच्ची को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया। जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायल बाइक सवार का नाम अयूब आलम बताया जाता है।
