निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम वकारीब के निर्देशानुसार आज शुक्रवार को पुलिस केन्द्र, जामताड़ा में रक्तदान शिविर कैम्प का आयोजन किया गया। उक्त रक्तदान शिविर कैम्प में डॉ० एहतेशाम वकारिब, सहित परिक्ष्यमान सहायक पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा राघवेन्द्र शर्मा, परिचारी प्रवर, पुलिस केन्द्र, जामताड़ा, परिचारी एवं अन्य सभी थाना प्रभारी मौजुद थें। जिसमे पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा के द्वारा सर्वप्रथम रक्तदान किया गया साथ ही उक्त आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 44 यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर रक्त देने वाले पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों हेतु पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा के द्वारा रक्तदान का फायदा बताते हुए मौके पर जुस एवं फलों का वितरण कर उन्हें सम्मानित किया गया।
