आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
रामावतार स्वर्णकार
इचाक । थाना क्षेत्र के रांची पटना मार्ग पर इचाक थाना क्षेत्र के सिरसी गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दोनों पति पत्नी एवं एक दुधमुंहा बच्चा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है।तीनो घायल सदर थाना क्षेत्र के भेलवाड़ा गांव के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे लोग एक शादी समारोह में शामिल होने इचाक थाना क्षेत्र के डुमरौन गांव जा रहे थे। घटना बुधवार की रात करीब 8:00 बजे घटी। घटना के बाद भाजपा नेता दिलीप मेहता समेत स्थानीय युवकों ने भाग रहे स्कॉर्पियो को इचाक मोड़ से आगे भारत पेट्रोलियम पंप के पास पकड़ लिया। स्कॉर्पियो पर चार लोग सवार थे जिसमें तीन लोग भाग गए। वहीं ग्रामीणों ने नशे से धुत ड्राइवर एवं स्कॉर्पियो को पकड़ लिया है। और इसकी सूचना इचाक पुलिस को दिया। सूचना पाकर एसआई संतोष कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस पहुंची एवं ग्रामीणों के सहयोग से घायल तीनों को इलाज हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं स्कॉर्पियो एवं उसके चालक को अपने कब्जे में ले लिया। बच्चा की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो (बीआर 01 एफजेड 9777) पर सवार नशे से धुत युवक हजारीबाग से बिहार जा रहे थे। इसी बीच हीरो स्प्लेंडर (जेएच 02बीबी 7183)
मोटरसाइकिल पर सवार आगे जा रहे पति-पत्नी एवं एक बच्चा को जोरदार टक्कर मार दी।जिससे मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और बाइक सवार बच्चा समेत तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रांची पटना रोड एनएच 33 को जाम कर दिया।
