अजय कुमार जीतू

कतरास । बाघमारा प्रखंड के मालकेरा उत्तर पँचायत अंतर्गत पासीटांड़ की महिलाओं ने आज शराब मुक्ति को लेकर अभियान छेड़ते हुए जनजागरण अभियान चलाया।इस अभियान के समर्थन में स्थानीय जिलापरिषद आरती देवी, स्थानीय मुखिया अंजना देवी सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने समर्थन करते हुए इस जनजागरण में लिया।सभी महिलाओं ने इलाके में घूम घूम कर लोगों को यह बताते हुए आगाह किया कि शराब का सेवन से घर मे कलह तो होता ही है साथ ही सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा का भी हनन होता है।

महिलाओं के बीच आस पास के इलाकों में अवैध रूप से शराब की बिक्री को लेकर रोष देंखने को मिला।साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय प्रशासन से इस तरह के शराब बिक्री पर ठोस कार्रवाई करने का आग्रह भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *