अभिषेक मिश्रा

चासनाला । जय श्री राम,जय श्री हनुमान, जय महाकाल, हर हर महादेव आदि उदघोष से क्षेत्र में धर्म की गंगा बह रही थी। मौका था पाथरडीह हाटताला नीचे धौड़ा स्थित श्री बजरंगबली मंदिर परिसर में आयोजित 9 दिवसीय श्री श्री रुद्र अवतार रामायण महायज्ञ को लेकर यज्ञ मंडप से शुक्रवार को गाजे बाजे के साथ निकाली गयी भव्य शोभा कलश जल यात्रा का। शोभा कलश जल यात्रा के इस मौके पर झरिया विधायक रागिनी सिंह की पुत्री शताक्षी सिंह ने पहुँच कर भक्तों के साथ नारे लगाए तथा यज्ञ भगवान का माथा टेक लोगों के सुख सवृद्धि की मनोकामना की।

शोभा कलश जल यात्रा में 851 कलश माथे पर लिए कन्याएं व महिलाएं जय श्री राम जय श्री हनुमान जय महाकाल हरहर महादेव के नारे लगाते चल रही थी। महायज्ञ में अयोध्या से पधारे आचार्य पंडित पुरुषोत्तम शास्त्री व पाँच सहयोगी पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण करते आगे आगे चल रहे थे।

शोभा कलश जल यात्रा यज्ञ मंडप से प्रारम्भ हाटताला अंबेडकर चौक पाथरडीह अजमेरा, ऑटो स्टैंड पाथरडीह पुराना बस स्टैंड,पांडेय बस्ती न्यू माईनस होते चासनाला सुदामडीह दामोदर नदी के सूर्य मंदिर धाम घाट पहुँची। जहाँ आचार्य पंडित पुरुषोत्तम शास्त्री व सहयोगी पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरणी का रस्म अदा कराया। जहाँ से कलश में जल भरकर माथे पर लेकर कन्याएँ व महिलाओं ने वापस यज्ञ मंडप पहुँची। जहाँ कलश स्थापित किया गया।

शनिवार को शुभ यज्ञ मंडप पूजन,पञ्चाङ्ग पूजन, बेदी पूजन मंडप प्रवेश के साथ महायज्ञ प्रारम्भ होगा। महायज्ञ के दौरान वृन्दावन धाम से पधारी मानस माधुरी साध्वी लक्ष्मी नारायणी जी अपने श्री राम कथा से धर्म की गंगा में भक्तों को डुबकी लगाएगी। महायज्ञ को सफल बनाने में यज समिति के अध्यक्ष साधन महतो, सपन बाउरी, चंडी मोदक, जगदीश आचार्या,सुरेश रवानी, विजय दे, अजित बाउरी, संतु दास, संजय रवानी, पवन बाउरी आदि की सराहनीय योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *