अभिषेक मिश्रा

चासनाला । शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की 94 वा शहादत दिवस पर नुनुडीह स्थित कामरेड एके राय स्मारक समिति द्वारा रविवार को मनाया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।
वही सभा को सम्बोधित करते हुए माले नेता सबूर गोराई ने कहा कि 23 मार्च 1923 को अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ते हुए हँसते हँसते फांसी के फंदे पर झूल गए। आज के नोजवान देश भक्ति छोड़ मोबाइल के गुलाम होते जा रहे हैं। जबकि जरूरत है देश की उन्नति के लिए कंधे से कंधा मिला देश को नई ऊंचाई पर ले जाये ताकि हमारे महापुरुषों की शहादत व्यर्थ नही जाए।

मौके पर सबूर गोराई, बिरेन गोराई, मोहन रवानी, आरएन घोष, केसर सिंह, केबी पासवान, साधन धीवर, ईश्वर गोराई, कृष्णा पासवान, आलो चटर्जी सोनू गोराई के अलावे दर्जनों साथी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *