अभिषेक मिश्रा

चासनाला । सुदामडीह थाना क्षेत्र स्थित 6नंबर बंद इंकलाइन में शनिवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर सुदामडीह पुलिस व सीआईएस एफ संयुक्त रूप से छापेमारी कर लगभग दो सौ बोरा अवैध कोयला जप्त किया है। गौरतलब हो कि इसके पूर्व भी इसी स्थान पर संयुक्त रूप से छापेमारी कर लगभग चार सौ बोरी अवैध कोयला जप्त किया गया था तथा अज्ञात पर सुदामडीह पुलिस ने मामला भी दर्ज किया गया था।

लेकिन सुदामडीह के पीओ अनिल कुमार के द्वारा उक्त मुहाने की भराई नहीं किया गया था।जिसको लेकर क्षेत्र में तरह तरह के चर्चे है। कही न कही कुछ तो गड़बड़ है।यह जांच का विषय है। वहीं इस मामले में सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने बताया की छापेमारी की गई।लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई लिखित शिकायत अभी तक नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *