धनबाद । धनाबाद में आज कल कुत्तों के हमले में घायल होने की खबर आम हो गई हैं। धनबाद में कुत्ते अब आदमखोर होते जा रहे हैं । कहीं आवारा कुत्ते बच्चों को अपना निशाना बनाते हैं, तो कभी वह वाहन से जाने वालों पर हमला कर देते हैं। इसी बीच अब जगजीवन नगर में आवारा कुत्तों के आतंक को देखते हुए लोग गलियों से निकलना कम कर दे रहे हैं ।शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत जगजीवन नगर में गुरुवार की सुबह एक आवारा कुत्ते का आतंक देखने को मिला। जहां आवारा कुत्ते ने गुरुवार की सुबह राहगीरों को अपना निशाना बनाया। जिसमे लगभग तीन लोग बुरी तरह घायल हुए है। जिनका इलाज शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में चल रहा है। बताते चले कि पिछले दिनों जगजीवन नगर में लगभग आधा दर्जन लोगों को आवारा कुत्तों ने अपना निशाना बनाया था। मौके पर घायल प्रकाश कुमार ने कुमार ने मीडिया को बताया कि नगर निगम के लापरवाही के कारण घटना घट रही है। जिस कारण गली-मोहल्ले के लोग घर से निकलना कम कर दे रहे है। जानकारी के अनुसार प्रकाश चौरसिया, सोनू कुमार (3), संजीत कुमार को आवारा कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया है। वही मासूम सोनू कुमार के जबड़े को कुत्ते ने नोच लिया है।

कुत्तों पर निगम का नहीं है ध्यान,,,,
इस सबके बावजूद भी निगम इन कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई विशेष कदम नहीं उठा रहा यूं तो कुत्ते को सबसे वफादार जानवर माना जाता है, लेकिन अगर यह वफादारी भूल जाए तो जानलेवा हो सकता है शहर के अंदर ऐसी कोई गली और मोहल्ला नहीं जहां आवारा कुत्तों का आतंक न हो। शाम ढलने के बाद शहर के गली-मोहल्लों में पैदल या दुपहिया पर निकलना खतरे से खाली नहीं दोपहर में भी ये कुत्ते बच्चों को निशाना बनाने से नहीं चूकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *